रविवार, 17 मई 2009

बिहार में बही विकास की आंधी

बिहार में लोक सभा चुनाव में नीतिश कुमार और उनके विकास की ऐसी हवा बही की लालू यादव की लालटेन बुझ गई और रामविलास पासवान की झोपडी उधिया गया। चालीस लोकसभा सीटों में से अकेले राजग ने ३२ सीटों पर कब्जा जमा लिया। जदयू ने २० और भाजपा ने १२ सीटों पर जीत दर्ज कराया। राजद को चार सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। राजद प्रमुख लालू प्रसाद ख़ुद पाटलिपुत्र से चुनाव हार गए, हालाँकि वे सारण से जीत गए। लोजपा के रामविलाश पासवान हाजीपुर से चुनाव हार गए। इस बार कांग्रेस ने ४० में से ३७ सीटों पर चुनाव लड़ा था और दो सीटों पर जीत भी दर्ज कराया। दो निर्दालिये ने भी चुनाव जीता। इसमे बांका से दिग्विजय सिंह और सिवान से ॐ प्रकास यादव शामिल हैं.