शुक्रवार, 27 मार्च 2009

चुनाव में नह्हं चली नौकरशाहों की

लोक सभा चुनाव में कई नौकरशाह के मैदान में चुनाव लड़ने की उम्मीद थी, लेकिन अब तक मात्र निखिल कुमार ही मैदान में आ सकें हैं.

रविवार, 1 मार्च 2009

नौकरशाहों को खुला मंच आप जुड़े

पटना से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान से जुड़े पत्रकार बीरेंद्र कुमार यादव ने IAS & IPS अधिकारीयों पर केंद्रित ब्लॉग naukarshah.blogspot.com की शुरुआत की है। नौकरशाहों पर केंद्रित हिन्दी में संभवतः यह पहला ब्लॉग है। इसमे उनके स्थानांतरण , नियुक्ति, पुरस्कार, उपलब्धि समेत उनकी जीवन से जुड़ी विविध घटनाओं और खबरों को फोकस किया जाएगा। आपके पास भी उनसे जुड़ी ख़बर, संस्मरण आदि हो तो शेयर कर सकतें हैं।
इन सूचनाओं को आप birendrayadavpatna@gmail.con & kumarbypatna@gmail.com पर मेल कर सकते हैं। आप 09304170154 पर भी सूचित कर सकते हैं।
post by birendra yadav

साहित्य को समर्पित जियालाल आर्य

भारतीय प्रशासनिक सेवा के रिटायर्ड अधिकारी जियालाल आर्य की जीतनी चर्चा उनके प्रशासनिक क्षमता और निर्नाति के लिए होती है, उससे ज्यादा चर्चा उनकी साहित्य साधना के लिए होती है। बिहार सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए भी लगातार सृजन कर्म में सक्रिय रहे। यही कारण है की उनकी छवि साहित्य की दुनिया में भी चर्चित रही। उन्होंने साहितिक सक्रियता की शुरुआत दानापुर में परिचय गोष्ठी से की थी। इसके बाद साहित्य जगत में उनका विस्तार होता गया वे कई साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामजिक संस्थाओं के संरक्षक व न्यासी भी हैं।

इस पर आप अपने विचार भी भेज सकते हैं। आप kumarbypatna@gmail.com पर अपने विचार व प्रशासनिक व पुलिस अधिकारीयों जुड़ी ख़बर भेज सकतें है।

पोस्ट : बिरेन्द्र यादव

.