सोमवार, 19 अक्तूबर 2009

सवर्णों के पक्ष में खडा हुए नीतिश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को सवर्ण जातियों की छिटक जाने की चिंता सताने लगी है। इस कारन उन जातियों पर डोरे डालने की जुगाड़ में लग गए हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने सोमवार को कहा की लालू यादव और रामविलास पासवान सवर्णों को उनके खिलाफ भड़का रहे हैं। नीतिश कुमार ने बतईदारी कानून के सम्बन्ध में कहा की वैसा कोई कानून विचाराधीन नहीं है। जमीन पर लोगों का मालिकाना हक़ बरकरार रहेगा। नीतिश ने राजपूत और भूमिहारों को भड़काने का आरोप भी लालू-पासवान की जोड़ी पर लगाया। मुख्यमंत्री ने सवर्ण जातियों से अपील की कि लालू-नीतिश के भड़कावे में नहीं आयें।

संजय विधान परिषद् में सतारुध दल के मुख्या सचेतक बने
विधान पार्षद संजय कुमार सिंह सदन में सतारुद दल के मुख्या सचेतक होंगे। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलेगा। इसकी घोषणा मुख्य मंत्री नीतिश कुमार ने की। इसकी सूचना सभापति ताराकांत झा को दे दी गयी है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें